{"_id":"5c4470d3bdec224c164ebd04","slug":"roadways-bus-catches-fire-and-engine-burns","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर आग का गोला बनी बस में मची भगदड़ लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से टल गया बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर आग का गोला बनी बस में मची भगदड़ लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से टल गया बड़ा हादसा
Mon, 21 Jan 2019 12:22 AM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
बस चालक का हाथ झुलस गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से महोबा आ रही रोडवेज बस में खन्ना बस स्टैंड के समीप रविवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। बस के अंदर आग देखकर चीख-पुकार मचने लगी। इंजन से धुआं व आग की लपटें निकलने पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आकर चालक समेत आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलस गए जिनका नजदीक के प्राइवेट क्लीनिक में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
इंजन हीट होने से बस में आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि चालक और परिचालक की सूझबूझ से आग विकाराल नहीं हो सकी और एक बड़ी घटना टल गई। परिवहन निगम की रोडवेज बस रविवार को कानपुर से महोबा आ रही थी। तभी खन्ना स्टैंड में बस रुकते ही इंजन में आग लग गई। धुआं और आग की लपटें उठने पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। तमाम यात्री सामान छोड़कर बाहर की ओर निकलने लगे।
विज्ञापन
किराया वापस करने के लिए यात्रियों ने किया हंगामा
इस दौरान आग बुझाने का प्रयास कर रहे बस का चालक नसरुद्दीन (32) का एक हाथ बुरी तरह झुलस गया। वहीं कंप्रेसर फटने से यात्री दीपक शर्मा (52) निवासी कानपुर, विनोद कुमार (33) निवासी झलोखर, मंगलसिंह (45) निवासी छतरपुर, बबलू (30) निवासी महोबा व नजमा (26) निवासी महोबा मामूली रूप से झुलस गए। जिनका नजदीक के प्राइवेट क्लीनिक में उपचार कराया गया। चालक और परिचालक ने इंजन में लगी आग पर पानी डालकर काबू पाया।
इससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। बस में आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी मची रही। हालांकि सभी यात्रियों के सुरक्षित होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे तक यात्री बस स्टैंड में ही खड़े रहे। इस दौरान किराया वापसी को लेकर परिचालक से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुए। इंजन हीट होने से बस में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
इससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। बस में आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी मची रही। हालांकि सभी यात्रियों के सुरक्षित होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे तक यात्री बस स्टैंड में ही खड़े रहे। इस दौरान किराया वापसी को लेकर परिचालक से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुए। इंजन हीट होने से बस में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।