फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road Safety World Series: Sachin tendulkar will practice in Green Park

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: आज ग्रीनपार्क में सचिन करेंगे अभ्यास, मैच की तैयारियां पूरी, पिच भी तैयार

Wed, 07 Sep 2022 11:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Sep 2022 11:41 AM IST
सार

ग्रीनपार्क में दस से 15 सितंबर तक होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच चार और पांच नंबर पिच पर खेले जाएंगे। 10 सितंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला मैच पिच नंबर पांच पर होगा। टीमों का कानपुर आना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Road Safety World Series: Sachin tendulkar will practice in Green Park
ग्रीनपार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 मैच को लेकर मंगलवार से टीमों के खिलाड़ियों का कानपुर आना शुरू हो गया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बुधवार को कानपुर आ जाएंगे और शाम को पांच बजे ग्रीनपार्क में अभ्यास भी करेंगे। हालांकि टीम इंडिया गुरुवार को आएगी।

विज्ञापन


वहीं, ग्रीनपार्क में मैच की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यास के लिए पिच भी तैयार हो गई है। बुधवार को पिच से कवर हटाया जाएगा। मैदान की साफ-सफाई का काम जोरों पर चल रहा है। स्टेडियम में दर्शक दीर्घा, न्यू प्लेयर्स पवेलियन, कमेंट्री बॉक्स, मीडिया सेंटर आदि जगहों पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों ने भी ग्रीनपार्क पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। दोपहर दो बजे एडीएम सिटी अतुल कुमार ने कंपनी के अधिकारियों के साथ ग्रीनपार्क का निरीक्षण किया। दर्शक दीर्घा की तरफ जाकर वहां की सफाई व्यवस्था देखी। टूटी कुर्सियों की जल्द मरम्मत कराने को कहा। मीडिया सेंटर का भी निरीक्षण किया। बता दें कि होटल लैंडमार्क में इंडिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed