फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road safety month

चालकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

Wed, 03 Feb 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
road safety month
सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक कनौजिया मौजूद पीटीओ आनंद राय, टीएसआई व चौकी इं? - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग व यातायात पुलिस की ओर से संयुक्त कार्यक्रम में बुधवार को अकबरपुर अंडरपास पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही वाहन चलाने में जरूरी सतर्कता बरतने और सड़क पर चलते समय अनिवार्य सुरक्षा उपायों के पालन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक कनौजिया ने कहा कि जरा सी लापरवाही से हादसे होते हैं। देखने में आया है कि चालक सड़क पर वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता नहीं बरतते। इसकी वजह से दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। आए दिन हादसों में किसी न किसी की जान जाती है। सड़क दुर्घटनाएं रुके और यात्रा सुरक्षित हो इसके लिए चालकों को वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने के साथ पूरी तरह से सतर्क रहना चाहिए। सड़क संकेतों का पालन कर सफर को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

पीटीओ आनंद राय कुरील ने कहा कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय स्टंट न करें और तेज गति से वाहन कतई न चलाएं। वाहनों को सड़क पर खड़ा न कर निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करना चाहिए। इसके बाद दोपहिया, टेंपो, ऑटो, ट्रैक्टर, कार, बस व ट्रक के चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय, टीएसआई विनोद कुमार दुबे, सिपाही अभिषेक, राजेश, रवींद्र, प्रदीप व ज्ञानेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed