फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road caved in, manhole covers raised; riders falling off vehicles.

Kanpur News: सड़क धंसी, चैंबर ऊंचे, गिर रहे वाहन सवार

Mon, 12 Oct 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Road caved in, manhole covers raised; riders falling off vehicles.
पनकी शताब्दी नगर सड़क की जर्जर हालत। - फोटो : संवाद
कानपुर। पनकी, शताब्दीनगर की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की यह सड़क जगह-जगह धंस गई है। गहरे गड्ढे और ऊंचे सीवर चैंबर वाहन सवारों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन केडीए इसकी मरम्मत नहीं करा रहा है। पनकी पावर प्लांट के मुख्य गेट से केसा चौराहे तक की यह डबल लेन सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। हर दिन करीब डेढ़ लाख छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। शताब्दीनगर के फ्लैट निवासी और आसपास के 12 से अधिक इलाकों के लोग आवागमन के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं। तीन साल से अधिक समय से इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बातचीत



जल्द होनी चाहिए मरम्मत

सालों से सड़क की हालत खराब है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से बजरी फैली है। आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इसकी मरम्मत जल्द होनी चाहिए।

- ललित अग्निहोत्री, रतनपुर



कई जगह धंसी सड़क
रतनपुर काॅलोनी चौराहा से पावर प्लांट जाने वाली सड़क कई जगह धंस गई है। यह खतरनाक स्थिति में है। - प्रभास श्रीवास्तव, राहगीर

वर्जन
सड़क के गड्ढों की मरम्मत का काम चालू कराया है। शेष जर्जर सड़क की मरम्मत का काम एक-दो दिन के भीतर शुरू कराया जाएगा। - आरआरपी सिंह, मुख्य अभियंता, केडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed