फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident, sp guner injured

सड़क हादसे में जालौन के एसपी बाल-बाल बचे

Thu, 06 Aug 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 06 Aug 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
road accident, sp guner injured
रनियां हाइवे पर बुधवार की शाम तीन बजे जिले के रनियां कस्बे के पास जालौन के एसपी की कार डीसीएम से टकरा गई। हादसे में एसपी बाल-बाल बच गए, लेकिन कार में आगे बैठे पीआरओ और गनर घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया गया है कि एसपी जालौन अपने गांव छुट्टी पर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक जालौन एन कोलांची छुट्टी पर जालौन से अपने गांव जा रहे थे।

जैसे ही उनकी कार रनियां के पास पहुंची, खानचंद्रपुर हाईवे कट से एक डीसीएम मुड़ रही थी। इसी बीच कार डीसीएम से टकरा गई। टक्कर लगने से कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


कार में आगे बैठे पीआरओ चंद्र शेखर दुबे, गनर परशुराम सिंह व ड्राइवर यशपाल सिंह घायल हो गए। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला और रनियां चौकी में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा दिग्विजय सिंह ने घायलों को रनियां के निजी अस्पताल में भिजवाया। जालौन के पुलिस अधीक्षक को दूसरी गाड़ी से लखनऊ भिजवाया।

एसपी जालौन के कार हादसे की खबर पाकर एसपी कानपुर देहात सभा राज मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसओ अकबरपुर को फटकार लगाई। कहा कि हाईवे पर ट्रैफिक को लेकर सख्ती नहीं बरती जा रही है।

टक्कर होने के बाद चालक डीसीएम को लेकर भाग निकलने कामयाब हो गया। लेकिन कानपुर नगर के सचेंडी पुलिस ने हाईवे पर भागते समय डीसीएम पकड़ा और चालक को गिरफ्तार कर लिया।


इस संबंध में एसपी सभा राज ने बताया कि चालक को डीसीएम समेत सचेंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालक निसार पुत्र जाहर खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed