{"_id":"5cee39cbbdec22076e31b65e","slug":"road-accident-on-unnao-highway-woman-died-and-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत, भाई-बहन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत, भाई-बहन गंभीर
Wed, 29 May 2019 01:45 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 May 2019 01:45 PM IST
घटना स्थल की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बाइक सवार महिला को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बेटा व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मुर्तजानगर के पास की है। यहां महिला अपने बेटे विजय व बेटी के साथ बाइक से गांव जा रही थी। डंपर ने बाइक में टक्कर मारी फिर महिला को रौंदता चला गया। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटा बिजय व बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका अजगैन के बुटवल निवासी शिवदुलारी (45) पत्नी रमेश है।