फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident on lucknow kanpur highway, woman died

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 03 Jul 2019 03:56 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Jul 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
road accident on lucknow kanpur highway, woman died
लखनऊ कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला व एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।  
विज्ञापन


यहां लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह घटना सोहरामऊ के कुशहरी गांव के सामने हुई है। यहां सुमन, पत्नी राजू मंदिर से लौट रही थी तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। परिजन महिला को नवाबगंज सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला ग्राम मौहारी की निवासी थी। मृतका का पति खेती का काम करता है, परिवार में बड़ा लड़का रोहित (22), छोटा लड़का सोनू (19), बेटी गुड़िया (15) हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना जिले के बन्थर चौराहे के पास हुई। यहां ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक  युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कानपुर के भूसा टोली निवासी सुरेश अपने मित्र के साथ कानपुर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में सुरेश की मौत हो गई। वहीं नफीस पुत्र रहीस की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed