फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road Accident On Kanpur Highway, Two People Died

जन्माष्टमी पर्व पर धूमधाम के बीच हादसे से छात्र छात्रा की मौत पर परिवारों में मचा कोहराम

Fri, 23 Aug 2019 08:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Road Accident On Kanpur Highway, Two People Died
कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : गूगल
कानपुर से बाइक पर हमीरपुर स्थित घर आ रहे छात्र छात्रा को हाईवे में कानपुर नगर जनपद के सजेती थानाक्षेत्र के अमौली के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी उमाशंकर शिवहरे का पुत्र कुलदीप (27) कानपुर शहर के काकादेव मोहल्ले में रहकर कोचिंग में एसएससी की तैयारी कर रहा था। वहीं कस्बे के गुड़ मंडी निवासी राजेश गुप्ता की पुत्री दीक्षा (24) भी कानपुर के काकादेव मोहल्ले में रहकर एसएससी की तैयारी के लिए कोचिंग में पढ़ाई करती थी। 
विज्ञापन


 

शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर कुलदीप हेलमेट लगाकर दीक्षा को बाइक से कानपुर से अपने घर वापस आ रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग में सजेती थानाक्षेत्र के अलियापुर व अमौली के बीच पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर कस्बे में मृतकों के घर में कोहराम मचा है। मृतक कुलदीप के एक भाई और एक बहन है। बड़े भाई संदीप ने बताया कि वह एयरटेल की फ्रेंचायजी लेकर काम करता है। बताया कि उसका भाई कानपुर में पिछले तीन साल से एसएससी की कोचिंग कर रहा था। जन्माष्टमी पर्व पर घर आ रहा था। तभी रास्ते में यह घटना हो गई।

उधर मृतका दीक्षा के पिता राजेश गुप्ता ने बताया कि वह कस्बे में किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री कानपुर में रहकर एसएससी की कोचिंग कर रही थी। सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed