{"_id":"5c961779bdec2239135eb673","slug":"road-accident-on-auraiya-highway-one-people-died-and-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत 6 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत 6 गंभीर
Sat, 23 Mar 2019 05:01 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Mar 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
औरैया हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर के सामने हाईवे पर इटावा की तरफ जा रही एक कार का टायर फटने से कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ सड़क पर जा पहुंची। तभी दूसरी तरफ से कानपुर की ओर जा रही कार से भिडंत हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हो गए।
घटना में भरथना के यादव मोहल्ला निवासी अवनीश (29) पुत्र विजय सिंह की मौत हो गई। घायल हुए सभी लोगों को कानपुर व सैफई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जिस गाड़ी का टायर फटा है उसमें घायल हुए लोग बक्सर बिहार के रहने वाले हैं। मृतक औरैया में श्री गोपाल इंटर कॉलेज में डीएलएड का पेपर देने आ रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हरीश चंदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचे। साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई व कानपुर भिजवाया।