फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident on Agra-Lucknow expressway, two people died in kannauj

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत दो की हालत गंभीर

Sun, 09 Jun 2019 05:24 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jun 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Road accident on Agra-Lucknow expressway, two people died in kannauj
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़ी पिकअप में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक चालक ने भागने के प्रयास में तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह घटना कन्नौज जिले में तालग्राम के मछैइया गांव के पास की है। घटना में घायलों को पुलिस व यूपीडा गस्ती दल ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया है। गुरसहायगंज पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। 
विज्ञापन


लखनऊ मलिहाबाद हटोली निवासी पिकअप चालक शिव प्रताप कुमार मौर्या (28) पुत्र रामचंद्र मौर्या रविवार की सुबह छह बजे के करीब इटावा वाड़पुर उदीमोड़ निवासी अशोक कुमार (32) पुत्र शिवराम सिंह आम व्यापारी का आम लादकर इटावा जा रहे थे। साथ में लखनऊ महिलाबाद निवासी सदाम (28) पुत्र वारिश भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 176 किलोमीटर थाना तालग्राम गुरसहायगंज सीमा पर मछैइया गांव के समीप पिकअप खराब हो गई। एलो लेन पर खड़ी कर गाड़ी को चेक कर रहे थे। तभी बिहार से मक्का लादकर राजस्थान जा रहा टेलर ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी और तीन लोगों को कुचल दिया।

भागने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में सदाम की मौके पर मौत हो गई। जबकि आशोक कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही दम तोड़  दिया। पिकअप चालक शिव प्रताप व ट्रक का खलासी राजस्थान अलवर समोला निवासी शादिक (26) भी घायल हो गए।


सूचना पर पहुंचे एसएसआई सोबरन सिंह, दरोगा दुर्गाबक्स सिंह ने यूपीडा टीम के साथ एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा और परिजनो को सूचना दी। दो थानो के सीमा विवाद के बाद गुरसहायगंज के दरोगा आशुतोष यादव ने शवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed