फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in mahoba, two died and one injured

Mahoba: खड़ी कार के खुले दरवाजे से टकराई बुलेट, दो की मौत, एक घायल

Sat, 10 Dec 2022 12:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Dec 2022 12:21 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़ी कार के खुले दरवाजे से तेज रफ्तार बुलेट टकरा गई। हादसे में कार सवार व बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
road accident in mahoba, two died and one injured
मृतक हिमांशु पाराशर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में शहर के नरसिंह कुटी मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी कार के खुले दरवाजे से तेज रफ्तार बुलेट टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। वहीं पिता की अस्थियां लेकर प्रयागराज जा रहे कार सवार घायल की मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


शहर के पस्तौर गली निवासी हिंमाशु पाराशर (30) बजाज फाइनेंस में काम करता था। शुक्रवार रात वह बुलेट से भटीपुरा पठा तिगैला निवासी एचडीएफसी बैंक कर्मी पवन सोनी (32) के साथ चंद्रकुवर पैलेस एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे वापस लौटते समय नरसिंह कुटी मंदिर के पास खड़ी कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन


जिससे बुलेट सवार दोनों युवक टकराकर घायल हो गए। दुर्घटना में दरवाजा खोल रहा कार सवार रामकृपाल कुशवाहा (39) निवासी चौक बाजार छतरपुर भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे में घायल तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने बुलेट सवार हिमांशु को मृत घोषित कर दिया जबकि पवन सोनी व कार सवार रामकृपाल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। लेकिन रामकृपाल की रास्ते में मौत हो गई। कार सवार मृतक अपने पिता लल्लू कुशवाहा की अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज जा रहा था। महोबा निवासी अपनी बहन को लेने के लिए कार सवार ने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया था। दरवाजा खोलते ही हादसा हो गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed