फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road Accident in Mahoba: Three Dead in Two-Bike Collision; Three Seriously Injured

महोबा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 04 May 2026 08:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 04 May 2026 08:29 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। जबिक तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Road Accident in Mahoba: Three Dead in Two-Bike Collision; Three Seriously Injured
उमेश की फाइल फोटो व रोती बिलखती उमेश की पत्नी भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग पर मिशन स्कूल के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और तीन की जान चली गई। घटना का कारण रफ्तार व नियमों की अनदेखी बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी उमेश (30) अपने भाई साजन (28) व चाचा बाबू बाल्मीकि (45) के साथ बाइक से अपने भांजे संदीप के मंडप कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कस्बा बेलाताल जा रहा था। तभी मिशन स्कूल कुलपहाड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइकों की स्पीड 90 से 100 किमी प्रतिघंटा होने के चलते भिड़ंत के बाद तेज आवाज आई और दोनों बाइकों में सवार छह लोग सड़क पर गिर गए। सभी के सिर पर गंभीर चोट होने से पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सभी घायलों को सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में एक बाइक में सवार उमेश की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक में सवार रामपाल (55) निवासी नैगुवां छतरपुर, उसके साढ़ू भाई बलदाऊ (30) निवासी गुढ़ा, अजनर ने दम तोड़ दिया जबकि रामपाल का बेटा चंद्रभान (25) का इलाज चल रहा है। दूसरी बाइक में सवार तीनों लोग रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने कस्बा खरेला जा रहे थे। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों में रो-रोना पीटना मच गया। कोतवाल विनोद कुमार का कहना है कि दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना की जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed