{"_id":"67d1400644a94e48980542ab","slug":"road-accident-in-kanpur-high-speed-pickup-lost-control-and-overturned-many-died-including-an-innocent-child-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कानपुर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलटी; मासूम समेत तीन की मौत और 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कानपुर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलटी; मासूम समेत तीन की मौत और 21 घायल
Wed, 12 Mar 2025 01:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:35 PM IST
सार
Kanpur Accident News: कानपुर में एक पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी देते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कानपुर के नवाबगंज थाना इलाके के गंगा बैराज पर देर रात तीन बजे एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गया। शिवराजपुर के सखरेज गांव निवासी शिवगोपाल के पांच माह के बेटे कृष्णा, सास कुसुमा (50) पत्नी रामसजीवन निवासी भोजपुरी लालगंज रायबरेली और इसी गांव की सूरज कली (60) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलू खोदाई करने आए थे लोग
घटना के समय पिकअप में 29 लोग सवार थे, जो शिवराजपुर के भैंसऊ गांव में आलू खोदाई करने आए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पिकअप के पलटने की बात सामने आ रही है। शवों को पोेस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।