फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Kanpur dehat, Three died, four injured

यूपी में भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से तीन लोगों की मौत, छात्रा समेत चार गंभीर रूप से घायल

Sun, 10 Apr 2022 12:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Apr 2022 12:12 AM IST
सार

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Road accident in Kanpur dehat, Three died, four injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में पुखरायां कस्बा के बाईपास कानपुर-झांसी हाईवे पर पटेल चौक के पास ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली मोपेड सवार दो लोगों को कुचलते हुए ऑटो से टकरा गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, छात्रा समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूसानगर क्षेत्र के सिहारी गांव निवासी रामबाबू यादव (50) और विनोद कुमार द्विवेदी (60) अष्टमी की पूजन सामग्री लेने के लिए एक ही मोपेड से पुखरायां गए थे। लौटते समय पुखरायां बाईपास कानपुर-झांसी हाईवे के किनारे ईंट लदी ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने दोनों को रौंद दिया। इसके बाद ट्रैक्टर आगे जा रहे ऑटो में टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में मोपेड सवार रामबाबू, विनोद कुमार व ऑटो में बैठी दलेलनगर गांव निवासी संजीत कुमार की पत्नी सुषमा (40), पुत्री नैंशी, गदाई खेड़ा गांव के बाबूलाल, हांसेमऊ गांव के शिवदत्त, अहरौली शेख गांव की छात्रा श्रद्धा घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉ. मनोज कुमार ने जांच के बाद रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 

रास्ते में सुषमा की भी मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में विनोद कुमार द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर सीएचसी व जिला अस्पताल पहुंचे परिजन बिलख पड़े। कस्बा चौकी इंचार्ज देवनरायण द्विवेदी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed