{"_id":"5c8c9700bdec2213fb2cbd42","slug":"road-accident-in-kanpur-dehat-one-people-died-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अस्पताल से पिता को देखकर लौट रहे बेटे को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अस्पताल से पिता को देखकर लौट रहे बेटे को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत
Sat, 16 Mar 2019 12:25 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर देहात में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब कार सवार दोनों लोग बीमार पिता को अस्पताल से देखकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी राजेश सिंह गौर पुत्र छत्रपाल सिंह की मौत हुई है। राजेश आर्मी में सूबेदार पद से 1 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने उसरी में गल्ला की आढ़त का काम शुरू किया था।
राजेश सिंह के पिताजी छत्रपाल सिंह कानपुर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती थे जिन्हें राजेश शुक्रवार की शाम देखने कानपुर गया था। यहां से वापस उसरी जा रहा था। तभी असालतगंज में इटैली मोड़ के समीप रसूलाबाद की तरफ से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें राजेश की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि भांजा राजन (10) पुत्र वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।