{"_id":"5e4aa7228ebc3ef29c2d6fdf","slug":"road-accident-in-kannauj-two-died-and-three-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने छीन लीं खुशियां, डोली से पहले पिता और मौसा की उठी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने छीन लीं खुशियां, डोली से पहले पिता और मौसा की उठी अर्थी
Mon, 17 Feb 2020 08:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Feb 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से बेटी की शादी करने लोडर से फर्रुखाबाद के कमालगंज जाते समय टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन के पिता और मौसा की मौत हो गई। मौसी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद दूल्हे के परिवार के लोग दुल्हन और परिवार के कुछ लोगों को साथ ले गए।
मूलरूप से बहराइच के थाना हजूरपुर भगुइया निवासी पवन कुमार सोनी (45) पुत्र सीताराम परिवार के साथ करीब पांच साल से अहिवरनपुर नावेद चौकी गल्ला मंडी सीतापुर रोड थाना अलीगंज लखनऊ में रेलवे ट्रैक किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहते थे।
मूलरूप से बहराइच के थाना हजूरपुर भगुइया निवासी पवन कुमार सोनी (45) पुत्र सीताराम परिवार के साथ करीब पांच साल से अहिवरनपुर नावेद चौकी गल्ला मंडी सीतापुर रोड थाना अलीगंज लखनऊ में रेलवे ट्रैक किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहते थे। सोमवार को पवन कुमार की 20 वर्षीय बेटी पूजा की शादी फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गांव कड़हार निवासी राहुल पुत्र रामनरेश के साथ होनी थी।

इससे सोमवार को पवन कुमार सोनी बेटी पूजा, पत्नी प्रीतम, बेटी आरती, वैष्णवी, बेटे भोला, साढ़ू पप्पू सोनी (40) पुत्र परशुराम निवासी किला कलार बहराइच, पप्पू की 38 वर्षीय पत्नी रीतू, बच्चे प्रकाश, दुर्गेश, राहुल, उर्मिला, पड़ोसी मंजू (30) पत्नी बड़ंकू, रिश्तेदार 60 वर्षीय राजेश्वरी, रिश्तेदार सनी सोनी (45) पुत्र रामू निवासी कटरा इकोना श्रावस्ती कमालगंज जा रहे थे। यहीं शादी होनी थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे सदर कोतवाली इलाके में जीटी रोड पर पीएसएम डिग्री कालेज के पास लोडर का टायर पंचर हो गया।
चालक रामू (40) पुत्र हरि प्रसाद निवासी सिदौली सीतापुर रोड किनारे लोडर खड़ा कर टायर बदलने लगा। टायर बदलने के बाद सभी लोगों को बैठाकर चालक ने लोडर को फुटपाथ से जीटी रोड पर चढ़ाया। उसी समय तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन के पिता पवन कुमार सोनी और मौसा पप्पू की मौत हो गई। रीतू, मंजू और चालक रामू घायल हो गया। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं हादसे की जानकारी के बाद दूल्हा राहुल के परिजन दुल्हन पूजा, मां प्रीतम देवी और अन्य लोगों को अपने साथ ले गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे को अंजाम देकर चालक टैंकर लेकर भाग निकला। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि टैंकर की टक्कर के बाद लोडर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं।

जीटी रोड पर तड़के हुए हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। डोली से पहले पिता और मौसा की अर्थी उठ गई। हाथों में मेहंदी लगाए मंडप में बैठने से पहले दुल्हन का परिवार बिखर गया। वहीं बेटी के हाथ पीले करने के बाद बेटी की विदाई से पहले ही पिता जिंदगी से विदा हो गया।
बहराइच के थाना हजूरपुर भगुइया निवासी पवन कुमार सोनी ने बड़े अरमानों से बेटी पूजा की शादी कमालगंज के कड़हार में रहने वाले राहुल से तय की थी। यह मेहनत मजदूरी करते थे। लोडर में टैंकर की टक्कर से पल भर में शादी की खुशियों की जगह मातम पसर गया। एक पल में पूरा परिवार बिखर गया। पवन कुमार ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज में पप्पू की मौत हो गई।
इसके अलावा घायल रीतू, मंजू और चालक रामू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच राहुल के परिजन आ गए। यह दुल्हन पूजा के साथ मां व कुछ लोगों को अपने साथ ले गए। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग दोनों शव लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

राहुल की नानी ने तय कराई थी शादी
दूल्हा राहुल की नानी राजेश्वरी बहराइच के गुदली मोहल्ले में रहती हैं। उन्होंने राहुल की शादी पूजा से तय कराई है। बरात में शामिल होने के लिए राजेश्वरी भी लोडर से पूजा के साथ आ रही थीं। हादसे में यह भी चुटहिल हो गईं।
बड़े हादसे की खबर से मचा हड़कंप
हादसे के दौरान गुजर रहे एक राहगीर ने यूपी 112 को फोन कर करीब सात लोगों की मौत की खबर दे दी। तत्काल लखनऊ से एसपी अमरेंद्र प्रसाद को हादसे की जानकारी दी गई। इससे कोतवाली पुलिस के साथ करीब पांच एंबुलेंस मौके पर पहुंच र्गइं।
भूख-प्यास से बिलखे बच्चे, नहीं ली सुध
हादसे के दौरान लोडर में करीब सात बच्चे सवार थे। हादसे के बाद पूरा परिवार बिखर गया। दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल में मृतक पवन और पप्पू के बच्चे भूख-प्यास से बिलखते रहे। इनकी किसी ने सुध नहीं ली। बाद में जिला अस्पताल के स्टाफ ने कैंटीन से खाना लेकर बच्चों को खिलवाया।