फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road accident in jalaun, two workers killed and five injured

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने डीसीएम में मारी टक्कर, दो की मौत, सीएम ने आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए

Fri, 15 May 2020 09:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 15 May 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
road accident in jalaun, two workers killed and five injured
जालौन में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। एट के पास कानपुर झांसी हाईवे पर मजदूरों से भरी डीसीएम को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित डीसीएम खेत में जा घुसी। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। डीसीएम महाराष्ट्र से आ रही थी।
विज्ञापन


डीसीएम में करीब 42 प्रवासी मजदूर सवार थे। जिसमें एक महिला समेत दो की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल हुए आठ लोगों को एम्बुलेन्स से उरई जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक का नाम सुंदरी देवी पत्नी विनोद ग्राम भिटारी थाना वहीमऊ जिला चित्रकूट व शेर बहादुर गौतम पुत्र छोटेलाल निवासी जमनी थाना अठगुवा जिला भदोही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने जालौन में हुए सड़क हादसे में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed