फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Two houses ransacked in a single night jewelry and cash worth  25 lakh stolen

उरई: एक ही रात में दो घरों को खंगाला, 25 लाख के जेवरात व नकदी पार, सीओ बोले- पुलिस टीम गठित, जल्द होगा खुलासा

Thu, 08 Oct 2026 10:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 08 Oct 2026 10:49 AM IST
सार

Orai News: रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित भैलावली गांव में बुधवार रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक के बाद एक दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोर दोनों मकानों के ताले तोड़कर करीब 20 से 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन
Orai Two houses ransacked in a single night jewelry and cash worth  25 lakh stolen
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में रामपुरा थाना क्षेत्र के भैलावली गांव में चोरों ने बुधवार रात एक के बाद एक दो घरों को निशाना बनाकर करीब 20 से 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घरों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामवीर पाल और कृष्णा उर्फ नीतू यादव के घर में चोर घुसे। दोनों घरों से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हुई है। परिजनों के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये है। थाना प्रभारी कृष्ण पाल सरोज और सिद्धपुरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

सीओ बोले- जल्द होगा खुलासा
फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है। एक ही रात दो घरों में बड़ी चोरी होने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed