फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road accident in Jalaun: Farmer died, two daughters injured

जालौन में सड़क हादसा: डंपर ने किसान को रौंदा, दर्दनाक मौत, दो बेटियां घायल

Thu, 31 Mar 2022 04:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Mar 2022 04:42 PM IST
सार

यूपी के जालौन में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई जबकि उसकी दो बेटियां घायल हो गईं।

विज्ञापन
Road accident in Jalaun: Farmer died, two daughters injured
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में नेशनल हाईवे स्थित बीएमटी इंटर कॉलेज के सामने गुरुवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे आटा निवासी बाइक सवार किसान व उसकी दो बेटियां हाईवे पर गिर पड़ीं, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक खंदक में जा गिरा। किसान जब तक कुछ समझ पाता तब तक झांसी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उरई जिला अस्पताल भेजा। वहीं किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा आटा निवासी प्रमोद उर्फ कल्लू सविता पुत्र स्वर्गीय हरिशंकर सविता (43) गुरुवार को अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ ससुराल कुठौंद जा रहा था। आटा बस स्टैंड पर पहुंचा तो पत्नी को वहीं पर खड़ा करके बच्चियों के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने चला गया।
विज्ञापन


पेट्रोल डलाकर लौटते वक्त नेशनल हाईवे स्थित बीएमटी इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इससे प्रमोद हाईवे पर ही गिर गया। वह कुछ समझ पता इससे पहले पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बेटियां सष्टी (6) व कीर्ति (4) को हल्की चोटें आई हैं। जिनका इलाज पास के अस्पताल में कराया गया। उधर, दूसरा बाइक सवार युवक भी हादसे में लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed