{"_id":"6183af7d1e115f030d6519f2","slug":"road-accident-in-hardoi-up-one-died-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: चचेरे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: चचेरे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Thu, 04 Nov 2021 03:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Nov 2021 03:57 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भागने में कामयाब रहा। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुही निवासी दीपू (18) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार की दोपहर उसका चचेरा भाई नीरज (22) दीपावली पर दिल्ली से घर आ रहा था।
दीपू उसे पिहानी से बाइक से लेने गया था। पिहानी से दोनों बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में हरदोई मार्ग पर शाहाबाद तिराहा के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
हादसे में दीपू की मौके पर मौत हो गई, जबकि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था। जिससे उसकी जान बच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
मृतक की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि दीपू दो भाईयों में छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने बताया कि कार का सुराग नहीं लग सका है।