{"_id":"6242a3965d83f960c476c180","slug":"road-accident-in-hamirpur-up-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर खंदक में गिरा डंपर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर खंदक में गिरा डंपर, दो की मौत
Tue, 29 Mar 2022 11:46 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:46 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू डंपर पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर पेड़ से टकराकर खंदक में जा गिरा। इससे डंपर के चालक व खलासी की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि न सिर्फ डंपर के ही परखच्चे उड़ गए, बल्कि पेड़ भी टूटकर हाईवे पर जा गिरा।
इससे कुछ देर के हाईवे पर जाम लग गया। महोबा के खन्ना थानाक्षेत्र के बहिंगा गांव निवासी चालक अंकित उर्फ चरण सिंह (24) व कबरई क्षेत्र के सुकौरा गांव निवासी खलासी भूरा डंपर लेकर हमीरपुर से महोबा जा रहे थे। मौदहा कस्बे के राठ तिराहे के पास हाईवे पर डंपर पेड़ से टकराकर गहरे खंदक में जा गिरा।
इससे अंकित और भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने डंपर में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर चालक व खलासी के रोते बिलखते परिजन भी पहुंचे। उधर, घटनास्थल पर टूटे पेड़ को भी पुलिस ने हटवाकर यातायात सामान्य कराया। कोतवाल पवन कुमार पटेल का कहना है कि हो सकता है कि चालक को झपकी आने से ही हादसा हुआ हो।