फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Road accident in Fatehpur: two people died due to collision of dumper, innocent injured

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार भांजी-मामा की मौत, मासूम घायल

Sat, 01 Jul 2023 06:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jul 2023 06:43 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Road accident in Fatehpur: two people died due to collision of dumper, innocent injured
फतेहपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ।जहानाबाद में स्कूटी सवार मामा और भांजे-भांजी को तेज रफ्तार डंपर ने शनिवार को टक्कर मार दी। स्कूटी से गिरे मामा और भांजी को बेकाबू डंपर ने कुचल डाला। स्कूटी में फंसने से भांजा बाल-बाल बचा। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके से शवों को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे नाराज परिजनों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के बौहारा निवासी श्यामू सोनकर (30) स्कूटी से जहानाबाद सीएचसी में भर्ती बहन पूजा को देखने पहुंचा था। सीएचसी में दूसरी बहन जानकी पत्नी प्रेमचंद्र मौजूद थी। प्रेमचंद्र जहानाबाद थाना कस्बा के मोड़ पर रहते हैं। स्कूटी में श्यामू बहनोई प्रेमचंद्र की पुत्री जैस्मीन (9), पुत्र नमन (7) को सीएचसी से उनके घर छोड़ने जा रहा था। मुगलमार्ग हाईवे पर कछेउरा मोड़ के पास स्कूटी सवारों को बकेवर की ओर से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

स्कूटी से श्यामू और जैस्मीन उछलकर रोड पर गिरे। स्कूटी के बीच में नमन फंस गया। मामा और भांजी को डंपर कुचलते हुए भाग निकला। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में नमन को मामूली चोट आई। श्यामू और जैस्मीन के क्षत विक्षत शव पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सूचना पर परिजन पहुंचे। थाने में शवों को न देखकर हंगामा काटने लगे। पुलिस ने शव देखने लायक स्थित न होने का हवाला दिया। किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत किया। पुलिस को तलाश में घटनास्थल से कुछ दूरी पर डंपर खड़ा मिला। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed