फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in fatehpur, three people died

यूपी: भीषण सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 08 May 2019 01:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 May 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
road accident in fatehpur, three people died
फतेहपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक व डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि दो की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना ललौली थानाक्षेत्र के शंकरपुरवा पेट्रोल पंप के पास की है। यहां बांदा के टाण्डा हाईवे पर ट्रक व डंपर की भिड़ंत हो गयी। जानकारी के अनुसार फतेहपुर से बांदा जा रहे खाली ट्रक व कबरई से फतेहपुर की ओर जा रहा गिट्टी लदा डंपर आमने-सामने भिड़ गए। घटना में दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन

इस घटना में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई है। हादसे में घायल हुए दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के वक्त डंपर चालक केबिन में फंसा था जिसे पुलिस ने जेसीबी मशीन से केबिन तोड़कर बाहर निकाला लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed