{"_id":"5d4c09008ebc3e6d234f5525","slug":"road-accident-in-fatehpur-one-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की भिड़ंत में एक की मौत व दो गंभीर, मौके पर पहुंची साध्वी ने घायलों का अच्छा इलाज कराने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों की भिड़ंत में एक की मौत व दो गंभीर, मौके पर पहुंची साध्वी ने घायलों का अच्छा इलाज कराने को कहा
Thu, 08 Aug 2019 05:26 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Aug 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर कोतवाली के नउवाबाग में गुरुवार दोपहर दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ठेकेदार सूर्य प्रकाश जायसवाल (41) की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार बांदा के दो लोग घायल हुए हैं। उधर से गुजर रही केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने घटनास्थल पर रुककर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और अच्छा इलाज कराने के निर्देश दिए।
नगर पालिका व नगर निगम की ठेकेदारी करने वाले सूर्य प्रकाश जायसवाल मूलरूप से कौशांबी जिले के सिराथू के रहने वाले थे। वह अपने बहनोई के आवास कानपुर खलासी लाइन में रहकर कामकाज देखा करते थे। बहनोई अमित जायसवाल नगर पालिका फतेहपुर में अवर अभियंता हैं।
हादसे के समय सूर्य प्रकाश कार से कौशांबी से कानपुर जा रहे थे। दूसरी कार से बांदा के सरौला कोठी निवासी अतुल द्विवेदी व अंकित मिश्रा फतेहपुर से वापस बांदा जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कौशांबी की ओर से आ रही कार अचानक डिवाइडर से टकराई और उछलते हुए बांदा वाली कार के बोनट पर आ गिरी।
विज्ञापन
सूर्य प्रकाश को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कार सवार अतुल व अंकित भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इस हादसे से थोड़ी देर के लिए हाईवे पर जाम भी लग गया। हालांकि यातायात सामान्य करा दिया गया।