यूपी: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू रोडवेज बस डीसीएम से टकराई, 14 यात्री घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह घटना थरियांव थाने के बिलंदा के पास हाईवे की है। यहां सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई। जिससे डीसीएम भी आगे खड़े ट्रक में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। रोडवेज बस वाराणसी से कानपुर जा रही थी।
हादसे में घायल
घायलों में कानपुर फीलखाना नारायणबाजार के अब्दुल की पत्नी महरून निशा (40), कानपुर फीलखाना के अशफाक का बेटा महताब (26), शाहिद जमाल की पत्नी बिल्किश जहां (40), कानपुर चकेरी निवासी शाहिदजमाल का बेटा सादिक जमाल (30), कानपुर फीलखाना के मोहम्मद अहमद का बेटा अब्दुल करीम (50) व उनकी बहू शबीना परवीन (25), कानपुर कल्यानपुर के विकास नगर डिपो के बस चालक अखिलेश सिंह (42) पुत्र सत्येंद्र सिंह, कानपुर कल्यानपुर विकास नगर डिपो के बस कंडक्टर सूरज (38) पुत्र रामबहादुर हैं।
इसके अलावा जालौन जिले के कंदवारा ददनपुर मान सिंह (45) व उनकी पत्नी चुन्नी (40), गाजीपुर जिले नंदगंज थाने के पछिलीपुर निवासी रामवृक्ष निषाद (70), रामगिरि निषाद (70) व इनका बेटा सूरज निषाद (35), गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने के बछनपुर निवासी राजेंद्र का बेटा अरविंद चौधरी (30), शहर कोतवाली के मुराइन टोला निवासी विशुन स्वरूप की बेटी गुंजन (15), हथगाम के कसरांव निवासी प्रेम किशोर की पत्नी सुमित्रा (45), प्रेमकिशोर (50), थरियांव थाने के टेसाही निवासी रामखेलावन की पत्नी मैकी (55) को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।