{"_id":"5ed4d5e53e25d54266001bd4","slug":"road-accident-in-farrukhabad-woman-died-and-one-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, एक गंभीर
Mon, 01 Jun 2020 03:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Jun 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रविवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी सेना में पैरा कमांडो अजयवीर सिंह अपनी पत्नी की बड़ी बहन मीना देवी (45) पत्नी सार्जन सिंह और भाई विजय कुमार (50) के साथ हरदोई के पाली कस्बे में दवा लेने गए थे।
रविवार शाम वह बाइक से वापस आ रहे थे। पाली के पास बेकाबू बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे विजय कुमार और मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अजय वीर ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सोमवार सुबह मीना देवी ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।