फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in farrukhabad

एक तरफ बहन की डोली उठी तो दूसरी तरफ सजने लगी भाई की अर्थी, घटना ने झकझोर दिया

Thu, 13 Dec 2018 12:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Dec 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
road accident in farrukhabad
बहन की विदाई होने से पहले भाई की सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रूखाबाद जिले में गुरुवार को दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक तरफ बहन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं तभी सड़क दुर्घटना में भाई की मौत की खबर आ गयी। देखते ही देखते शादी वाले घर में मातम छा गया। 
विज्ञापन


यह घटना फर्रूखाबाद जिले के  मऊदरवाजा थाना क्षेत्र का है। यहां गांव कुइयांबूंट निवासी राकेश की बेटी की बुधवार रात नवभारत सभा भवन में बारात आई थी। गुरुवार सुबह उनका बेटा शनि (18) बाइक से कुछ सामान लेने घर जा रहा था। तभी नवभारत सभा भवन के पास एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

road accident in farrukhabad
बहन की विदाई होने से पहले भाई की सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
घटना में शनि की मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियों की जगह वहां मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक का शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

ससुराल विदा होने से पहले बहन अस्पताल पहुंची और भाई का शव देख बेसुध हो गिर पड़ी। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed