चित्रकूट जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां प्रयागराज से कुंभ स्नान कर चित्रकूट पहुंचे तीर्थयात्री को बेकाबू टवेरा ने रौंद दिया। इस घटना में दो यात्री बाल-बाल बच गए।
यह घटना बेहरावल जिला के शाजापुर की है। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अमानपुर गांव से थोड़ी ही दूर कुछ देर के लिए ठहरी थी। तीन यात्री सड़क पार कर उस पार जाने लगे।
तभी काल बन कर आयी टवेरा गाड़ी ने एक श्रद्धालु को रौंद दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में दो श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सिद्धू लाल है। यात्रियों से भरी बस मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में कुंभ स्नान कर चित्रकूट में स्नान करने पहुंची थी।
चित्रकूट से ही वापस लौटते समय यह सड़क हादसा हुआ। घटना की जानकरी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।