बांदा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, मां-बेटा समेत छह की मौत, एक की हालत गंभीर
Banda Accident: यूपी के बांदा जिले में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में मां व बेटे समेत सात लोगो की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के बबेरू कोतवाली में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीच रोड पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा है, जहां एक की और मौत हाे गई। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौठा गांव निवासी कल्लू (13) पुत्र गुज्जी रात करीब पौने नौ बजे करंट की चपेट में आ गया। कल्लू को लेकर मां सैरबानो (38) बोलेरो से आनन-फानन बबेरू सीएचसी के लिए निकली। उनके साथ बोलेरो में मोहल्ला निवासी कैफ (16) पुत्र चिक्की, बोलेरो चालक हासिम (35), जाहिद (35), जाहिल (30) पुत्र अजमत, साकिर पुत्र नासिर समेत आठ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास बोलेरो बीच रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी।
हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। जोरदार टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आगे की सीट पर बैठे चालक समेत सभी लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर सीओ राकेश कुमार सिंह व कोतवाल संदीप सिंह पहुंचे। बोलेरो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में कल्लू, उसकी मां सैरबानो, कैफ, मुसाहिद, साकिर समेत एक अन्य की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया है। जहां से जाहिद व जाहिल की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।