{"_id":"5e3170288ebc3ebfe457d394","slug":"road-accident-in-banda-more-than-40-people-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड बस खाई में गिरी, 40 यात्री घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड बस खाई में गिरी, 40 यात्री घायल, मची चीख-पुकार
Wed, 29 Jan 2020 05:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Jan 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
बांदा में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले के कमासिन जा रही ओवरलोड प्राइवेट बस गहरी खाईं में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 40 यात्री घायल हो गए। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी हैं। गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बांदा में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को दिन में करीब 3 बजे प्राइवेट बस बबेरू से कमासिन (बांदा) के लिए रवाना हुई। इसमें लगभग 70 यात्री सवार थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर कई फीट गहरी खाईं में गिरकर पलट गई।
बांदा में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इससे यात्री बस के अंदर फंस गए। शोरगुल और कोहराम सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और शीशे आदि तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस बीच बस चालक और कंडक्टर बचकर भाग निकले। ग्रामीणों ने थाने और एंबुलेंस को सूचना दी। एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को 108 व 102 एंबुलेंस और प्राइवेट टेंपो से बबेरू सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद 14 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कई यात्री सीएचसी में मरहम-पट्टी कराकर घर चले गए। अन्य को भर्ती कर यहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
बांदा में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
घायलों में अलशिफा (7 माह) पुत्री इमाम अली (देवसाड़ा), धर्मा (45) पुत्र सिपहिया (कमासिन), जितेंद्र गर्ग (23) पुत्र पुरुषोत्तम (उमरहनी), सिद्धगोपाल (45) पुत्र दशरथ (अंडौली), राजा (50) पुत्र ननकू (सुकेती, फतेहपुर), कमलेश (31) पुत्र बुद्धराज (जलालपुर), मुन्नी (40) पत्नी फूलचंद्र (अजयगढ़, पन्ना), चुन्नी देवी (45) पत्नी दयाशंकर (पिंडारन), राम यादव (30) पुत्र किद्दा यादव (कुम्हेढ़ासानी), नीरज (18) पुत्र पंचा विश्वकर्मा (रक्सी), विभा देवी (20) पुत्री श्रीकिशन (कमासिन), श्रीकेशन (60) पुत्र बद्री प्रसाद (कमासिन), अन्नू (27) पत्नी पुनीत पांडेय (तिलौसा), दादू (25) पुत्र जगमोहन (बिलबई), उत्कर्ष (16) पुत्र राजाराम (बिनवट), फैज मोहम्मद (50) पुत्र बाबू (देवसाड़ा) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनके अलावा चुनिया (30) पत्नी राजेश (सरसई, हमीरपुर), कमल (21) पुत्र बद्री (बिनवट), किशन (5) पुत्र अनिल यादव (सहेवा), महिमा (6) पुत्री अनिल यादव (सहेवा), सुभाष (17) पुत्र जगतपाल (लमियारी), रुखसार (25) पत्नी इमाम अली (देवसाड़ा) को सीएचसी में भर्ती किया गया है।