{"_id":"66005375da0e2169d605525c","slug":"road-accident-in-auraiya-twodied-in-collision-between-bikes-two-injured-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो की हालत गंभीर
Sun, 24 Mar 2024 09:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:56 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में बाइकों की सीधी भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नहराबोझ निवासी गौरव यादव (18) पुत्र कृष्णचंद्र और हिमांशु यादव (17) पुत्र ब्रजेश यादव रविवार की देर शाम बाइक से रुरुगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, अनिरुद्ध जाटव (45) नगला विजई थाना कुदरकोट, पिंटू जाटव (50) निवासी छिबरामऊ कन्नौज के साथ एरवाकटरा की तरफ जा रहे थे। कुदरकोट थाना क्षेत्र में गपकापुर मोड़ के पास दोनों बाइको में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। चारों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी एरवाकटरा भेजा। वहां डॉक्टर ने पिंटू जाटव व गौरव यादव को मृत घोषित कर दिया। कुदरकोट थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन