फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road accident in auraiya, two died and three injured

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, तीन गंभीर

Sat, 22 Feb 2020 05:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
road accident in auraiya, two died and three injured
औरैया में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। अयाना थानाक्षेत्र में मुरादगंज-अयाना रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में किशोर समेत दो की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दो चचेरी बहनें (छात्राएं) व एक छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी अयाना में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने तीनोंं को सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव सड़रापुर निवासी तकदीर (16) पुत्र कल्लू उर्फ हरिश्चंद्र अपनी बहन संजना व चचेरी बहन रमा देवी पुत्री रमेश चंद्र को लेकर बाइक से सुबह परीक्षा दिलाने एसआरएस इंटर कॉलेज पन्हर जा रहा था।

जबकि टिल्लू (40) पुत्र भोले निवासी बाबरपुर अपने पुत्र पारस उसके साथी अभिषेक पुत्र महेंद्र सिंह को परीक्षा दिलाने पीबीआरपी इंटर कॉलेज अजीतमल जा रहे थे। जैसे ही दोनों की बाइकें गांव जसंतपुर के पास स्थित पंडित ऋषि महाराज महाविद्यालय के सामने पहुंची तभी उनमें आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत इतनी जबरजस्त थी कि दोनों बाइकों के चालक तकदीर को सीएचसी अयाना व टिल्लू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के चलते दोनों छात्राओं व छात्र की परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed