फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road accident in auraiya, 24 people injured

यूपी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी, 24 घायल, तीन की हालत गंभीर

Tue, 29 Dec 2020 06:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Dec 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
road accident in auraiya, 24 people injured
औरैया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना में कमानी टूटने से मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। इसमें सवार 24 मजदूर घायल हो गए। सीएचसी से तीन मजदूरों के गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव सौनासी निवासी रजनेश, कुलदीप, बंटू, गोलू, अमर सिंह, पूरन लाल, राजवीर, सुरजन, ललई, बनारसी लाल, अमित, राजीव, महावीर, जयराम, रोहित, प्रमोद, संतोष, राहुल एवं भवनेश्वर खस की घास की जड़े खोदने के लिए मंगलवार को पिकअप से बिधूना आ रहे थे।
विज्ञापन


बिधूना-एरवाकटरा रोड पर भटौली-कन्नपुर मोड़ के पास पिकअप की कमानी टूट गई। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया गया। यहां से घायल रजनेश, कुलदीप व बंटू को सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed