फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Agra Lucknow expressway, two people died

एक्सप्रेस-वे पर सामने आई बड़ी लापरवाही, मृत पड़े जानवर से टकराई कार, 2 की मौत 2 गंभीर

Thu, 22 Nov 2018 11:57 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Nov 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Agra Lucknow expressway, two people died
डेमो पिक
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक्सप्रेस-वे पर मृत पड़े जानवर पर कार चढ़ने से पलट गयी। इस घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


यह घटना कन्नौज जिले के तिर्वा में ठठिया थाना क्षेत्र की है। यहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। बुधवार देर रात लखनऊ से नोयडा जा रही एक कार एक्सप्रेस-वे पर मृत पड़े आवारा जानवर पर चढ़ने से हादसे का शिकार हो गयी। कार में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो लोगों आशुतोष व चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मेरठ निवासी संजय व विजयपाल को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों ने एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed