फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident: 4 dead and 55 critically injured

भीषण सड़क हादसाः 4 की मौत, 55 गंभीर रूप से घायल

Tue, 20 Mar 2018 01:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Mar 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Road accident: 4 dead and 55 critically injured
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 55 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में 20 बच्चे शामिल हैं। ये सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से कन्नौज से देवां शरीफ मेला देखने गए थे। वहां से लौटते वक्त भापरमऊ रेलवे क्रांसिंग पर बने ओवरब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ओवरब्रिज से उतरते वक्त ट्राली अनियंत्रित होकर सीधे नीचे आ गिरी। यह तो गलीमत रही कि जिस वक्त ट्रैक्टर-ट्राली पुल से नीचे गिरी वहां से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन


मौके पर एसएसपी दीपक कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा।

मरने वालों में 3 महिला और एक पुरुष शामिल है। एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक ट्रॉली में 25 से 30 लोग थे। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed