फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rishiraj, Manish, Harsh, and Riya won gold medals.

Kanpur News: ऋषिराज, मनीष, हर्ष, रिया ने जीते स्वर्ण पदक

Wed, 07 Oct 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rishiraj, Manish, Harsh, and Riya won gold medals.
कानपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज किदवईनगर में चल रही 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। 1500 मीटर दौड़ में गोविंदनगर जोन के ऋषिराज और बिल्हौर जोन के मनीष यादव ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीता। त्रिकूद में चुन्नीगंज जोन के हर्ष यादव और अंडर-17 बालिका 100 मीटर दौड़ में घाटमपुर जोन की रिया पाल ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका 1500 मीटर दौड़ में बिल्हौर की सांझी विजेता रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आर्यनगर जोन के आयुष नायक ने बाजी मारी। अंडर-17 बालक 100 मीटर दौड़ में गोविंदनगर के हितेश अव्वल रहे। अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गोविंदनगर के प्रांजल यादव ने स्वर्ण जीता। अंडर-17 त्रिकूद में बिल्हौर के दीपक प्रथम रहे जबकि आर्यनगर के अभिमन्यु और मयंक क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-19 त्रिकूद में हर्ष यादव के बाद आर्यनगर के अनुज दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक 1500 मीटर दौड़ में ऋषिराज के बाद बिल्हौर के हरिमोहन और घाटमपुर के अंकुश क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 में मनीष यादव के बाद बिल्हौर के हिमांशु और घाटमपुर के आयुष सिंह ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रिया पाल के बाद अंशिका कुशवाहा दूसरे और जामू की तान्या सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत कुमार द्विवेदी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेबल टेनिस का ट्रायल ग्रीनपार्क में आज
कानपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक सहारनपुर में होगी। इसके लिए कानपुर टीम का जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल चयन किया जाएगा। इसमें जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल सात अक्तूबर को क्रमश: दोपहर दो और शाम चार बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में लिया जाएगा। यह जानकारी ग्रीनपार्क स्टेडियम के कोच क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय कार्यालय ग्रीनपार्क से संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed