फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rise in pulses has affected the kitchen budget.

Kanpur News: दालों में उछाल से रसोई का बजट बिगड़ा

Sat, 10 Oct 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rise in pulses has affected the kitchen budget.
कानपुर देहात। पहले सब्जियों की महंगाई और अब दालों के बढ़ते दाम ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। एक सप्ताह में अरहर दाल के भाव 20 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

इस समय चना, मूंग, उड़द, मसूर और मटर की दाल के दाम में भी तेजी आई है। बढ़ती कीमतों के कारण गरीब परिवारों की थाली से दाल अब दूर होती जा रही है। अरहर की दाल पिछले माह 120 रुपये किलो थी, जो अब 135 रुपये किलो बिक रही है। चना की दाल 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये, मूंग की दाल 109 रुपये से 120 रुपये, उड़द की दाल 110 रुपये से बढ़कर 140 रुपये और मसूर की दाल 75 रुपये से बढ़कर 90 रुपये किलो हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, मटर की दाल भी 60 से 70 रुपये किलो पहुंच गई है। चना की दाल 75 रुपये से बढ़कर 85 रुपये और सूखी मटर 55 रुपये से बढ़कर 65 रुपये किलो हो गई है। स्टेट बैंक रोड स्थित किराना सामग्री के थोक विक्रेता दिलीप ओमर ने बताया कि थोक मंडियों से ही दाल बढ़े भाव में मिल रही हैं। गृहिणियों का कहना है कि आमदनी सीमित है और खाने-पीने की हर चीजें महंगी होती जा रही हैं। ऐसे में दाल की मात्रा घटाकर या दूसरी सस्ती चीजों से काम चलाना पड़ रहा है। महंगाई की लगातार बढ़ती मार से गरीब परिवारों के लिए पौष्टिक भोजन जुटाना भी चुनौती बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
पहले की तुलना में कम खरीद रहे दाल
दाल रोज की जरूरत है लेकिन जिस तेजी से इसके दाम बढ़ रहे हैं। उससे महीने का बजट बिगड़ गया है। अब पहले की तुलना में कम दाल खरीदनी पड़ रही है। - माधुरी गुप्ता, गृहिणी, अकबरपुर।

................
सब्जी पहले से ही महंगी है, अब दाल भी महंगी हो गई। सीमित आमदनी में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों के खाने में भी कटौती करनी पड़ रही है। - रिचा दीक्षित, गृहिणी, रूरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed