फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rickshaw driver's daughter killed her self due to not read

आर्थिक तंगी से रिक्शा चालक की बेटी नहीं पढ़ पाई तो दी जान, दसवीं के बाद पढ़ाई छूटने से थी क्षुब्ध

Sun, 05 Jan 2020 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver's daughter killed her self due to not read
आत्महत्या करने वाली छात्रा महिमा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छूट जाने से क्षुब्ध बर्रा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


रिक्शा चालक बंसल सक्सेना पत्नी आशा व दो बेटियों महिमा (18) और हेमा के साथ बर्रा आठ सी ब्लॉक में किराये के मकान में रहते हैं। आशा लोगों के घरों में काम करती हैं। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शनिवार को घर पर महिमा अकेले थी।
विज्ञापन


दोपहर को काम से लौटने पर आशा को महिमा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि आर्थिक स्थित खराब होने की वजह से हाईस्कूल के बाद महिमा की पढ़ाई बंद करा दी गई थी जबकि, वह आगे और पढ़ना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात से वह दुखी थी। महिमा की बड़ी बहनों सोनी और शिवानी की शादी हो चुकी है। वहीं, पुलिस ने युवती के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद किया। लास्ट कॉल युवती के जीजा की मिली है, जिनसे बात करने के बाद ही महिमा ने फांसी लगाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed