फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   revolver rani living in friend rahul house

‘रिवॉल्वर रानी’ की आज हुई ऐसी हालत जो पहले किसी ने कभी नहीं सोचा था

Tue, 23 May 2017 08:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 23 May 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
revolver rani living in friend rahul house
वर्षा सैनी अपने प्रेमी अशोक के साथ पुलिस हिरासत में

दूल्हे का गनप्वाइंट पर अपहरण करने वाली ‘रिवॉल्वर रानी’ की जो हालत आज है उसके बारे में शायद उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। ‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा बेसहारा जैसे दिन बिता रही है। तमाम दुष्वारियों के बावजूद वर्षा ने अभी भी हिम्मत नहीं हारी है। उसका कहना है कि कुछ भी हो जाए उसकी और प्रेमी अशोक की शादी होकर रहेगी। चाहे कुछ भी हो। पिछले एक हफ्ते से रोजाना पुलिस, मीडिया और परिजनों के सवाल-जवाबों का सामना कर रही वर्षा मौदहा कोतवाली से फिर बांदा वापस आ गई है। फिलहाल वो दोस्त राहुल के घर रह रही है। 

विज्ञापन

 

ये था ‘रिवॉल्वर रानी’ का मामला

revolver rani living in friend rahul house
वर्षा सैनी

बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में 17 मई की रात बुधवार को गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वायफ्रेंड को रिवाल्वर की नोंक पर शादी के मंडप से अगवा कर लिया था। तमंचा लहराते हुए वहां पर लड़की ने ऐलान किया कि यह लड़का मुझसे मोहब्बत करता है। मुझे धोखा देकर शादी कर रहा है। मैं यह होने नहीं दूंगी। इसके बाद लड़की के साथ आए उसके साथी दूल्हे को उठा ले गए इससे शादी के मंडप में कोहराम मच गया था।

 

अगले दिन गुरवार को बांदा के बन्योटा मोहल्ले में एक घर में छापा मारकर मौदहा पुलिस ने दूल्हे का किडनैप करने वाली प्रेमिका को पकड़ लिया। उसका नाम वर्षा बताया गया। उसी दिन गुरुवार की दोपहर बांदा से दूल्हा अशोक यादव और वर्षा का दोस्त राहुल भी पुलिस की गिरफ्तर में आ गया। 


मीडिया के सामने वर्षा ने खुलासा किया कि  ‘मैं अशोक को पिछले आठ सालों से जानती हूं। हम दोनों के बीच संबंध हैं। मैं गन-वन लेकर मंडप नहीं गई। अशोक अपने मन से मेरे साथ आया। उसकी शादी बे-मन की जा रही थी। अशोक को लाकर उसी दिन कोर्ट मैरिज कर लेते, पर कागजात तैयार नहीं थे’। मंडप से अशोक का किडनैप करने के आरोप में अशोक के पिता ने वर्षा और राहुल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते से प्रेमी को पाने के लिए संघर्ष

revolver rani living in friend rahul house
प्रेमी अशोक और वर्षा सैनी पुलिस हिरासत में

मौदहा कोतवाली में दूल्हे के अपहरण की नामजद अभियुक्त बन जाने के बाद बांदा शहर निवासी प्रेमिका वर्षा पिछले एक हफ्ते से प्रेमी को पाने के लिए संघर्ष कर रही है। बांदा कोतवाली और फिर मौदहा कोतवाली में दो दिनों तक पुलिस की हिरासत में रही वर्षा को उसके माता-पिता ने अपनाने से इनकार कर दिया। उधर, प्रेमी अशोक शुरू में गोलमोल बातें करता रहा, लेकिन अब वह वर्षा को ही अपनी जीवन संगिनी बनाने को राजी हो गया है। प्रेमी-प्रेमिका के दांपत्य सूत्र में बंध जाने से पहले दोनों के सामने कई अड़चनें हैं। वर्षा के विरुद्ध दर्ज अपहरण का मामला और अन्य कानूनी अड़चनें आड़े आ रही हैं। इसी बीच रविवार को मौदहा पुलिस ने वर्षा को उसके दोस्त राहुल सिंह के पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया। राहुल वर्षा के साथ ही उसके प्रेमी अशोक का भी दोस्त है। वर्षा के साथ वह भी अभियुक्त है।

 

विज्ञापन

अशोक से ही शादी करके रहूंगी चाहे कुछ भी करना पड़े

revolver rani living in friend rahul house
वर्षा सैनी
यहां बांदा शहर में राहुल के मकान में आई वर्षा ने सोमवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि वह अशोक से शादी करके रहेगी। चाहे कुछ भी करना पड़े। भले ही उसके घरवालों ने उसका साथ छोड़ दिया है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारी है। वर्षा के दिल में प्रेमी अशोक के लिए अभी भी प्रेम है। कहा कि अशोक बहुत डरपोक है। अपनी बात किसी से खुलकर नहीं कह पाता। वह मुझे चाहता है और मैं उसे। दोनों शादी के लिए रजामंद हैं। रिपोर्ट आदि का कानूनी पचड़ा खत्म होते ही दोनों दांपत्य जीवन में बंध जाएंगे। वर्षा ने बताया कि मौदहा पुलिस ने राहुल के पिता कल्लू की सुपुर्दगी में उसे सौंपा है। रविवार को वह कल्लू के साथ बांदा आई और पहले अपने घर गई। लेकिन मां-बाप ने उसे दुत्कार वापस कर दिया। अब वह राहुल के घर में है। बताया कि अशोक से वह फोन पर लगातार संपर्क में है।

कोठरी में बिता रही सुपुर्दगी के दिन

revolver rani living in friend rahul house
वर्षा सैनी
कई दिनों तक लगातार बांदा और मौदहा कोतवाली में दिन बिताने के बाद अब प्रेमिका वर्षा सुपुर्दगी के दौरान जिस घर में रह रही है वहां भी काफी दुश्वारियां हैं। महेश्वरी देवी के पास स्थित उसके दोस्त राहुल राजपूत का घर बेहद छोटा है। मात्र एक ही कमरा है। राहुल के माता-पिता, भाई-बहन मिलाकर 7 लोग इस छोटे से घर में बसर कर रहे हैं। अब उसी में वर्षा भी दाखिल हो गई है। इससे परिवार के लगभग सभी सदस्यों को असुविधा हो रही है। लेकिन राहुल के घरवाले उसका पूरा ख्याल रख रहे हैं। राहुल के भाई पिंटू ने बताया कि मंगलवार को वह मौदहा पुलिस से अनुरोध करेगा कि वर्षा को नारी निकेतन भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed