{"_id":"699f5f60b7bd4280c80a3c44","slug":"revolutionary-black-defeated-team-blue-by-nine-wickets-kanpur-news-c-362-1-ka11003-142387-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्रांतिकारी ब्लैक ने ब्लू टीम को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्रांतिकारी ब्लैक ने ब्लू टीम को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन
कानपुर। क्रांतिकारी संगठन की ओर से आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग सीजन-3 के दूसरे मैच में बुधवार को क्रांतिकारी ब्लैक ने ब्लू टीम को नौ विकेट से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मैच में क्रांतिकारी ब्लू टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम से अतुल तोमर ने 42, मनोज त्रिवेदी ने 33 और राज अवस्थी ने 23 रन जोड़े। गेंदबाजी में विवेक यादव ने तीन व मनीष पांडेय ने दो विकेट चटकाए।
वहीं क्रांतिकारी ब्लैक टीम ने 12.1 ओवर में एक विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीता। टीम से अभिनय दीक्षित ने 82 रन की पारी खेली व कप्तान मोनू सिंह ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में मुकुल शाह ने एक विकेट लिया। मैच के बाद संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा व सामाजिक संस्था परिवर्तन के संदीप जैन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मैन ऑफ द मैच अभिनय दीक्षित, फाइटर ऑफ द मैच मनोज त्रिवेदी, एंटरटेनर ऑफ द मैच मोनू सिंह, बेस्ट बॉलर विवेक यादव और बेस्ट बैट्समैन अतुल तोमर रहे। मौके पर संगठन सदस्य सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, हर्षित गुप्ता, आशुतोष यादव, सुनील सिंह, गोपाल सिंह, करिश्मा वर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)