फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reverse Shatabdi Express will make Star Hotel feel

इस ट्रेन में सफर करते हुए आपको होगा 'थ्री स्टार होटल' जैसा अनुभव

Thu, 30 Nov 2017 09:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
Reverse Shatabdi Express will make Star Hotel feel
डेमो पिक
रेलवे के स्वर्ण प्रोजेक्ट के तहत कानपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली प्रीमियम ट्रेन रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस को सजाया और संवारा जाएगा। ट्रेन की इस रैक (इंजन के अलावा सभी बोगियां) को 50 लाख रुपये से सजाया जा रहा है। यह कोच इतने खूबसूरत होंगे कि यात्रियों को इसमें थ्री स्टार होटल जैसा एहसास होगा।  यात्रियों को उनमें हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


इनमें ट्रेनों की सफाई, सुरक्षा, समय से संचालन, खान-पान के लिए ट्रॉली सर्विस, यूनिफार्म में स्टाफ के विनम्र व्यवहार के साथ इंटीरियर डिजाइन, मनोरंजन सुविधा आदि शामिल हैं। इस योजना में देश की 14 राजधानी एक्सप्रेस और 15 शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं। कानपुर से होकर चलने वाली दिल्ली-सियालदह राजधानी (12313) इस रैक के सुसज्जित होकर बुधवार को रवाना हुई है।
विज्ञापन

यह होंगी ट्रेन में सुविधाएं 

Reverse Shatabdi Express will make Star Hotel feel
डेमो पिक
रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस की बोगियों के भीतर पूरी सुनहरी पेंटिंग उसका सौंदर्य बढ़ाएगी। उसमें एलईडी लाइटें लगी होंगी, जिससे उसकी इंटीरियर डिजाइनिंग में चार चांद लग जाएंगे। कोच में स्टील की वाश बेसिन, सोप डिस्पेंसर और अच्छी गुणवत्ता की डस्टबिन होंगे। कोच में बर्थ नंबर को आसानी से यात्री पहचान सकें, इसके लिए चमकदार रेडियम डिस्पले होगी।

एसी फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए अलग-अलग रंगों के कंबल दिये जाएंगे। मसलन अगर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में यात्रियों को सफेद रंग कंबल मिलेगा तो वापसी की ट्रेन में कंबल का रंग दूसरा होगा।इससे एक ही कंबल को दोबारा इस्तेमाल करने की यात्रियों की शिकायतें दूर हो जाएंगी। एसी प्रथम कोच में अपर बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां होंगी।

कोच के गेट पर सीसीटीवी कैमरा होगा, इससे आने जाने वाले हर व्यक्ति की गतिविधि भी सुरक्षा कारणों से स्टोर हो सकेगी। टॉयलेट को ज्यादा साफ सुथरा रखने और वहां ताजी और खुशबूदार हवा को बनाए रखने के लिए ऑटो जेनिटर लगाए जाएंगे। टॉयलेट में मैट बिछी होंगी, ज्यादा स्वच्छ रखने के लिए टॉयलेट सूखे होंगे। ट्रेन की हर फेरे पर कमोड और बेसिन को गंधमुक्त बनाने के लिए साफ सफाई की जाएगी। इसके अलावा यात्रियों की शिकायतों, फीडबैक और उनकी सहायता के लिए के लिए तीन पायलट कोच तैनात होंगे।

कानपुर से निकलने वाली यह ट्रेनें भी संवरेंगी

Reverse Shatabdi Express will make Star Hotel feel
डेमो पिक
कानपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अपनी रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा कानपुर से गुजरने वाली राजधानी भी शामिल हैं, जिन्हें सजाने और संवारने का काम हो रहा है। इसमें भुवनेश्वर राजधानी, राजेंद्र नगर (पटना) राजधानी, हावड़ा राजधानी, सियालदह राजधानी, रांची राजधानी शामिल हैं।
विज्ञापन

रेलवे यात्रियों की सुविधाएं बढ़ा रहा है

Reverse Shatabdi Express will make Star Hotel feel
डेमो पिक
‘स्वर्ण प्रोजेक्ट के तहत रेलवे राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों को खूबसूरत बना रहा है। यात्रियों की सुविधाएं बढ़ा रहा है। सियालदह-राजधानी बुधवार को नई रैक के साथ चली है। उत्तर मध्य रेलवे की कानपुर रिवर्स शताब्दी को चुना गया है। इन बोगियों के सजाने संवारने का काम चालू हो गया है।’
- गौरव कृष्ण बंसल, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed