Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women in a Thar SUV hit a scooter rider and dragged him for 20 meters; victim dies

कानपुर: थार ने एलआईसी एजेंट को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

Sat, 07 Nov 2026 09:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 07 Nov 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Women in a Thar SUV hit a scooter rider and dragged him for 20 meters; victim dies
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के आवास-विकास तीन में अनियंत्रित थार ने स्कूटी से जा रहे एलआईसी एजेंट को जोरदार टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गई। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए जबकि स्कूटी सवार की मौत हो गई। थार में दो युवतियां सवार थीं जो नशे की हालत में बताई गईं। घटना के बाद दोनों ने फोन कर एक कार बुलाई और उसमें सवार होकर निकल गईं। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा कर थार जब्त कर ली।
विज्ञापन


पनकी के स्वराजनगर निवासी संतोष सिंह चौहान (61) एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के एजेंट के रूप में कार्य करते थे। परिवार में पत्नी सुनीता, इंजीनियर बेटा राहुल और एमएनसी बंगलूरू में कार्यरत बेटी साक्षी हैं। राहुल ने बताया कि पिता शनिवार देर शाम केशवपुरम स्थित एक साड़ी शोरूम से मां के लिए साड़ी खरीदने गए थे। घर लौटने के दौरान गायत्री पैलेस के पास थार ने उन्हें रौंद दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि गाड़ी जब्त कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हवा में उछले संतोष, फिर रौंदती हुए ले गई थार
प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक से पत्नी संग घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार थार आई। उसकी रफ्तार करीब 100 किमी. प्रति घंटा रही होगी। उन्होंने तुरंत अपनी बाइक किनारे की। इसके बाद थार ने स्कूटी को टक्कर मारी। इससे संतोष हवा में उछल गए। नीचे गिरते ही थार के नीचे फंसे संतोष दूर तक घिसटते चले गए। इसके बाद थार दो घरों के आगे बनी फुलवारी की बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। गाड़ी में दो युवतियां थीं जो नशे की हालत में थीं। दोनों युवतियों को कार सवार युवक अपने साथ ले गए।

 
विज्ञापन

मंत्री का रिश्तेदार बता धमकाया
थार में पीछे कृष्णा ग्रुप लिखा हुआ है। गाड़ी पनकी के ज्ञान विला निवासी कृष्णा कुमार के नाम दर्ज है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा करने वाली युवतियों को लेने पहुंचे कार सवारों ने मंत्री का रिश्तेदार कहकर धमकाया।

इतना वीभत्स हादसा नहीं देखा
थार प्रोफेसर कैलाश चंद्र की फुलवारी को तोड़ते हुए बगल में रहने वाली जीएसटी की अधीक्षक अनीता महादेवन की बाउंड्री में जा घुसी। घटना के वक्त बाहर बैठीं महिलाओं ने बताया कि स्कूटी सवार का भेजा उनके पैरों के पास आकर गिरा। इसके पहले उन्होंने कभी इतना वीभत्स हादसा नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed