{"_id":"5c8b4339bdec22143c0347b9","slug":"results-of-csjm-university-examinations-will-be-released-late","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएम विश्वविद्यालय: देर से जारी होंगे परीक्षाओं के परिणाम, इस आदेश से आक्रोशित हैं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएम विश्वविद्यालय: देर से जारी होंगे परीक्षाओं के परिणाम, इस आदेश से आक्रोशित हैं शिक्षक
Fri, 15 Mar 2019 12:00 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगाने के आदेश पर कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) से जुड़े शिक्षक आक्रोशित हो गए हैं। शिक्षकों का कहना है कि अगर उनकी चुनाव में ड्यूटी लगाई जाती है तो विश्वविद्यालय की परीक्षाओं से जुड़े सभी काम प्रभावित होंगे। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाओं के परिणाम भी देर से जारी होंगे।
कूटा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय और महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी ने गुरुवार को इस मुद्दे पर बैठक की। इसमें सभी ने शासन के उस फैसले पर अंसतोष व्यक्त किया जिसमें विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगाने की बात कही गई है।

डॉ. बीडी पांडेय ने कहा कि शासन ने आठ मार्च को आदेश दिया था कि लोकसभा निर्वाचन 2019 में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों की कार्मिक के रूप में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी लेकिन 12 मार्च को इस आदेश को निरस्त कर दिया गया। डॉ. विवेक द्विवेदी ने कहा कि सरकार के इस फैसले का सभी शिक्षक विरोध करेंगे। जल्द ही इस मसले को लेकर कूटा के पदाधिकारी कमिश्नर से मुलाकात भी करेंगे।
एचबीटीयू और सीएसए के शिक्षकों में भी आक्रोश
चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने की खबर मिलते ही हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के शिक्षकों में भी नाराजगी दिखने लगी है। दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने कुलपति से मुलाकात कर चुनाव में ड्यूटी न करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।