फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rest and Refresh Center will be built in Bhaunti like Yamuna Expressway, VC gave instructions for construction

Kanpur: यमुना एक्सप्रेसवे की तरह भौंती में बनेगा रेस्ट एंड रिफ्रेश सेंटर, वीसी ने दिए निर्माण के निर्देश

Sat, 13 Jan 2024 10:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Jan 2024 10:34 AM IST
सार

Kanpur News: यमुना एक्सप्रेस की तरह भौंती में भी रेस्ट एंड रिफ्रेश सेंटर बनेगा। इसकी डिजाइन स्वीकृत हो गई है, जहां खानपान और खरीदारी के साथ ठहरने की भी सुविधा होगी। वीसी ने प्रस्तुतिकरण देख निर्माण के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Rest and Refresh Center will be built in Bhaunti like Yamuna Expressway, VC gave instructions for construction
रेस्ट एंड रिफ्रेश सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग में भौंती तिराहे के पास यमुना एक्सप्रेसवे की तरह रेस्ट एंड रिफ्रेश सेंटर बनेगा। इसमें ब्रांडेड कंपनियों के कॉफी, टी-सेंटर, खानपान, बच्चों के खेलने-कूदने, खरीदारी, शौचालय की व्यवस्था के साथ ही ठहरने के लिए कमरों की भी सुविधा मिलेगी। इनका निर्माण केडीए कराएगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को विकास प्राधिकरण के वीसी के सामने इसकी डिजाइन का प्रस्तुतिकरण किया गया। उन्होंने इसे जल्द से जल्द बनवाने के निर्देश दिए। केडीए वीसी विशाख जी ने लखनऊ-कानपुर-झांसी, दिल्ली राजमार्ग पर शहर के प्रवेश मार्गों के समीप यात्रियों की सुविधाओं के लिए अनोखी पहल करते हुए रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

यहां बनेगा रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट

  • पनकी में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और कालपी रोड के बीच प्राधिकरण के स्वामित्व वाली 2920 वर्गमीटर जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर ढाबे, दुकान, धर्मकांटा का संचालन किया जा रहा था। विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने पिछले साल नवंबर में इसे तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वीसी ने इसी जमीन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेस्ट एंड रिफ्रेश पाइंट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह दो मंजिला बनेगा।
विज्ञापन

  • लखनऊ -कानपुर-दिल्ली-झांसी आने-जाने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग से रोज एक लाख से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। इसी राजमार्ग के किनारे बनने वाले इस रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट में एक ही छत के नीचे यात्रियों को विभिन्न तरह की सुविधाएं मिलेंगी। वीसी ने इसे जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ये सुविधाएं मिलेंगी
सुपर मार्केट, खाने-पीने, बच्चों के खेलने के लिए झूलों सहित प्लेइंग ग्राउंड, किड्स प्ले-रूम, विभिन्न ब्रांड के काफी शॉप, फूड कोर्ट, स्लीपिंग पाॅड्स, गेमिंग लॉज, गेस्ट रूम, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग - अलग टाॅयलेट, सुपर मार्केट, इलेक्ट्रानिक स्टोर, वेटिंग एरिया आदि।

नगर में इस तरह का पहला सेंटर बनेगा
नगर और आसपास के जिलों में फिलहाल रेस्ट एंड रिफ्रेश सेंटर की तरह का कोई स्थान नहीं है। यह पहला सेंटर बनेगा। इसमें खानपान ही नहीं बल्कि ठहरने और बर्थडे, शादी की सालगिरह आदि पार्टियां करने की भी सुविधा मिलेगी।

रेस्ट एंड रिफ्रेश सेंटर दो मंजिला (ग्राउंड प्लस वन) बनेगा। निर्माण में तीन - चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। टेंडर होने के बाद निर्माण में छह से आठ महीने लगेंगे।  -आशु मित्तल, मुख्य अभियंता, केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed