Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Responsibility assigned for the campaign to add voters to the list

Kanpur News: सूची में मतदाता जोड़ने के अभियान की सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 19 Nov 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned for the campaign to add voters to the list
कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी की माती जिला कार्यालय में बुधवार को जिला मासिक बैठक हुई। इसमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने और छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराने के अभियान की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई।
विज्ञापन

शक्ति केंद्रों के जरिये कार्यक्रम सफलता की निगरानी पर जोर रहा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने की। मुख्य रूप से जिला प्रभारी शिव महेश दुबे भी रहे। जिला प्रभारी ने विधानसभा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण पर विशेष जोर दिया। कहा बूथ स्तर पर नए मतदाताओं को जोड़ने एवं बोगस वोटों को हटाने का अभियान सफलतापूर्वक चलाना है। इसके लिए 22 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाना है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से चारों विधानसभाओं के प्रभारी एवं विस्तारकों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

सिकंदरा विधानसभा प्रभारी रामलखन औदिच्य, अकबरपुर-रनियां विधानसभा प्रभारी कौशल किशोर द्विवेदी, भोगनीपुर विधानसभा प्रभारी महेंद्र पाठक, रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी वीरेश त्रिपाठी बनाए गए हैं। वहीं, विधानसभा विस्तारक के रूप में अकबरपुर-रनियां से मनीष दीक्षित, सिकंदरा से पंकज तिवारी, रसूलाबाद से अभिषेक आर्य, भोगनीपुर से अंकित यादव को प्रदेश नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है। बूथ, सेक्टर एवं मंडल स्तर पर मॉनिटरिंग टीम की भी घोषणा की गई है। विधानसभा की बैठकें 19 नवंबर से 21 नवंबर तक होंगी। जिलाध्यक्ष ने कहा विपक्षी पार्टियां भ्रामक प्रचार कर रही हैं। उनका यह भ्रम फैलाने का प्रयास कामयाब नहीं होगा। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनरीक्षण कोई वोट काटने का अभियान नहीं है बल्कि यह मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और मजबूत बनाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर जनता को जागरूक करें और छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराएं। कहा कि शक्ति केंद्रों के जरिये अभियान की सफलता की निगरानी की जाएगी। यहां जिला महामंत्री बबलू शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान, सुमित दिवाकर, केपी सिंह, बबलू कटियार, सौरभ मिश्रा, अरविंद कठेरिया, राकेश तिवारी व जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed