फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Resort to Tooty Ship to Rescue Householder from Drowned Asians

Kanpur News: डूबे आशियानों से गृहस्थी बचाने के लिए टूटी नाव का सहारा

Wed, 10 Sep 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Resort to Tooty Ship to Rescue Householder from Drowned Asians
इटावा। चारों ओर पानी ही पानी। घर से निकलने के लिए टूटी नाव और छत के रास्ते पटरे रखकर बनाए गए अस्थाई रास्ते। यह नजारा बुधवार को प्रतापनेर ग्राम पंचायत के तोड़ा गांव में संवाद न्यूज एजेंसी की टीम को देखने को मिला। पड़ोसी के घर रखे राशन, भूसे को निकालकर टूटी नाव के सहारे गांव के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद और अपने दरकते घरों को देखकर उन्हें छोड़ने की चिंता तोड़ा गांव के प्रमोद, उनके भाई रवि और पड़ोसी पूरन सिंह के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।
विज्ञापन

यमुना नदी के जलस्तर लगातार नवें दिन भी बढ़ता रहा। एक दिन पूर्व मंगलवार को यमुना का जलस्तर 122.56 मीटर पर था वहीं बुधवार को शाम पांच बजे यह बढ़कर 122.89 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि यमुना में पानी के बढ़ने की रफ्तार बुधवार को कम हो गई है। जहां एक दिन पूर्व तक यमुना में पानी एक से दो सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रहा था। वहीं बुधवार को यह रफ्तार घटकर दो घंटे में एक सेंटीमीटर हो गई है। बुधवार को यमुना खतरे के निशान 121.92 मीटर से 97 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम प्रतापनेर ग्राम पंचायत के तोड़ा गांव में भी पहुंची। दोपहर के लगभग 12 बज रहे थे और प्रमोद यमुना के पानी में डूबे अपने घर के बाहर नाव लगाए हुए थे। भाई रवि पड़ोसी पूरन सिंह के घर में अंदर के हिस्से में मौजूद गृहस्थी को नाव में लादकर उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में लगे थे। प्रमोद के छोटे बच्चे टूटी नाव में भर रहे पानी को निकालने की मशक्कत कर रहे थे। प्रमोद ने सामान रखते हुए बताया कि साहब कोई सुनवाई नहीं...। प्रशासनिक अधिकारी आए थे। नाव छोड़कर चले गए...वह भी टूटी है। अब खुद और अपनी गृहस्थी को बचाने में जुटे हैं। साहब चार फीट तक घरों में पानी भरा है। कुछ समान छत पर चढ़ा लिया है, लेकिन अब छत तक भी पानी आने की आशंका है। ऐसे में अब घर छोड़ तो रहे हैं, लेकिन जब आएंगे तो मेहनत से तैयार किया आशियाना भी बह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि राशन का सामान तो प्रशासन ने दे दिया, लेकिन उसे पकाए कहां। रात से दोनों घरों के लोगों ने कुछ नहीं खाया है। बच्चों को बिस्किट खिलाकर पेट भर रहे हैं। पूरन सिंह के पड़ोस में रहने वाले अरविंद ने आवाज देकर टीम को बुलाया...कहा साहब हमारा भी हाल देख लीजिए। अभी घर के निचले हिस्से में पानी घुसा है। जानवर गांव से बाहर ले जाकर बांध दिए हैं। पशुबाड़े, खेती सब डूब गई ऐसे पानी चढ़ा तो घर जल्दी डूब जाएगा। गांव के मेहरवान सिंह, जगदीश, मनोज, मूंगाराम, राधाकृष्ण समेत करीब 20 लोगों के घर डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed