फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reservation list of Kanpur Municipal Corporation released, no change in reservation of wards

कानपुर का ‘रण’: नगर निगम की आरक्षण सूची जारी, वार्डों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं, 173 आपत्तियां हुईं दरकिनार

Fri, 31 Mar 2023 10:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 31 Mar 2023 10:28 AM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव का रास्ता का साफ हो चुका है। यूपी शासन की ओर से इस संबंध में आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। कानपुर नगर निगम की 110 वार्डों की सीटों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Reservation list of Kanpur Municipal Corporation released, no change in reservation of wards
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम की 110 वार्डों की सीटों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दो दिसंबर 2022 को जो सूची जारी हुई थी, वही 30 मार्च को भी जारी की गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले जारी की गई सूची का आरक्षण वार्डों में कराए गए रैपिड सर्वे के आधार पर बताया गया था।

विज्ञापन

जब मामला कोर्ट में पहुंचा, तो निवर्तमान महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा था कि सर्वे कब हुआ, उन्हें नहीं मालूम। इसलिए नगर निकाय चुनाव के वार्डों के दावेदारों द्वारा दाखिल 173 आपत्तियों नगर विकास विभाग ने दरकिनार कर दिया है। आपत्तियों में नगर निगम की 142, शिवराजपुर की 28, बिल्हौर की दो और बिठूर की एक थी।
विज्ञापन

आपत्ति दाखिल हुई तो जवाब मिला, मामला विचाराधीन
आरक्षण पर रोक लगाते हुए जब आयोग गठित कर सर्वे कराने की बात हुई, तो दाखिल आपत्तियों का जवाब यह कहकर दिया गया था कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कैंट से सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी के वार्ड नंबर 102 की सीट को लगातार इस सीट को महिला किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम बस्तियों वाले अधिकतर वार्ड महिला आरक्षित
नगर निकाय चुनावों के आरक्षण ने मुस्लिम बहुल बस्तियों के वार्डों का गणित बिगाड़ दिया है। अधिकतर वार्ड अनारक्षित या महिला कर दिए गए हैं। मुस्लिम समाज की जातियां अनुसूचित जातियों की श्रेणी में नहीं आती हैं।

आरक्षण के नाम पर वार्ड हुए महिला
लिहाजा आरक्षण के नाम पर वार्डों को महिला कर दिया गया है। दक्षिणी शहर के बेगमपुरवा, अजीतगंज, सुजातगंज के अगल-बगल के सभी वार्डों को महिला आरक्षित कर दिया गया है। अब इसमें देखना होगा कि पार्टियां किसको दावेदारी सौंपती हैं।

वार्ड आरक्षण लागू होने से 20 से ज्यादा निवर्तमान पार्षद मायूस
कानपुर नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण सूची जारी होने से जहां एक तरफ वरिष्ठ निवर्तमान पार्षद महेंद्र पांडे पप्पू और कमल शुक्ल बेबी ने छठवीं बार पार्षद बनने के लिए चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी शुरू की है।

वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ पार्षद मदन बाबू, सुनील कनौजिया सहित 20 से ज्यादा निवर्तमान पार्षद इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इनके वार्ड आरक्षित हो गए हैं। इनमें से कुछ पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना रहे हैं तो कुछ आसपास के वार्ड से भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं।

इस बार वार्ड अनारक्षित हुए
महेंद्र पांडे पप्पू पिछले निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 40 विष्णुपुरी से जीते थे। इसी तरह कमल शुक्ला बेबी वार्ड नंबर 61 तिलकनगर से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते थे। इस बार भी ये दोनों वार्ड अनारक्षित हैं। इसलिए इन दोनों का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।

भाजपा नेता मदन बाबू नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
पिछले निकाय चुनाव में आरक्षित रहे वार्ड नंबर-3 चुन्नीगंज, वार्ड-नंबर 4 ग्वालटोली, वार्ड-नंबर 5 जवाहर नगर अनारक्षित होने से इन वार्डों के पार्षद रह चुके नेताओं के समीकरण बिगड़ गए हैं। वही पुराना कानपुर वार्ड से तीन बार जीत चुके भाजपा नेता मदन बाबू इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

लक्ष्मीपुरवा वार्ड के निवर्तमान पार्षद रमेश हटी किदवईनगर सब्जी मंडी वार्ड के दो बार पार्षद सुनील कनौजिया, राघवेंद्र मिश्रा, सौरभ देव, अर्चना त्रिपाठी, संजय यादव, प्रशांत द्विवेदी दिनेश अवनीश खन्ना आदि नई वार्ड आरक्षण सूची वजह से अपने अपने वार्डों से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed