फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reports from residents of Raniyan's new wards will reveal the extent of chromium contamination.

Kanpur News: रनियां के नए वार्डों के लोगों की रिपोर्ट से पता चलेगी क्रोमियम के फैलने की स्थिति

Thu, 29 Jan 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Reports from residents of Raniyan's new wards will reveal the extent of chromium contamination.
कानपुर देहात। रनियां के खानचंद्रपुर व उमरन में ढाई महीनों से हो रही रैंडम जांच में प्रत्येक व्यक्ति के खून में मानक से अधिक क्रोमियम मिल रहा है। इधर मंगलवार को आई पाल पुरवा के 104 लोगों की रिपोर्ट में सभी में मानक से अधिक क्रोमियम पाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्रोमियम के बढ़ते प्रकोप का पता लगाने के लिए रनियां के चार नए वार्डों से 120 लोगों के रक्त व पेशाब के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आने पर रनियां में फैल रहे क्रोमियम व अन्य घातक तत्वों के खतरे का अंदाजा लगाया जा सकेगा। खानचंद्रपुर में क्रोमियम डंप से दूषित हुए भूजल का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका परिणाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से करवाई गई लोगों की रक्त की जांच बयां कर रही है। शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया गया जहां क्रोमियम के चलते भूजल का रंग बदल गया मगर जांच में सभी के मानक से अधिक क्रोमियम मिलने व कुछ में मर्करी पाये जाने पर अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों ने क्रोमियम के बढ़ते प्रकोप विभाग ने भी जांच का दायरा बढ़ाया है। जिससे अधिकारी क्रोमियम व अन्य घातक तत्वों के बढ़ते प्रकोप का अंदाजा लगा सकें। साथ ही लोगों को इससे होने वाली स्वास्थ्य हानि पर भी अंकुश लगा सकें। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 19 जनवरी से रनियां के श्याम सुंदर वार्ड, आंबेडकर नगर, केशव नगर व बजरंग नगर वार्ड से भी 30-30 लोगों के रक्त व पेशाब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इसमें क्रोमियम व मर्करी की जांच के लिए नमूने डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ भेजे गए हैं। जबकि फ्लोराइड की जांच के लिए नमूने रायबरेली एम्स भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों की सेहत का ख्याल रखने के लिए खानचंद्रपुर व उमरन में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का उपचार कर रही हैं। लोगों के अंदर क्रोमियम, मर्करी व फ्लोराइड से होने वाले प्रभावों के लक्षण देखने को नहीं मिल रहे हैं। एनजीटी की ओर से मिले निर्देश पर लोगों की जांच करवाने का दायरा बढ़ाया गया है। हाल ही में भेजे गए रनियां के चार नए वार्डों के लोगों के रक्त व पेशाब के नमूनों की रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि क्रोमियम व मर्करी का प्रकोप बढ़ रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed