फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on three including fiance air force personnel

कानपुर: शादी से इंकार पर छात्रा ने लगाई थी फांसी, मंगेतर एयरफोर्स कर्मी समेत तीन पर रिपोर्ट

Sat, 06 Feb 2021 08:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Feb 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
Report on three including fiance air force personnel
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में कल्याणपुर पुलिस ने छात्रा के खुदकुशी करने के मामले में भाई की तहरीर पर उसके मंगेतर एयरफोर्स कर्मी आर्यन समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है। कानपुर देहात के राजपुर निवासी अंकिता कटियार उर्फ डॉली (26) आवास विकास 3 निवासी मामा सुनील कटियार के घर में रहकर बीटीसी की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


29 जनवरी को उसने फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट में उसने आर्यन को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। परिजनों के मुताबिक 16 फरवरी को दोनों की शादी होनी थी। आरोप है कि आर्यन ने फोन पर शादी से इंकार कर दिया था। तनाव में आकर अंकिता ने सुसाइड नोट लिखने के बाद आत्महत्या कर ली थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि अंकिता के भाई अनिल कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed