{"_id":"61ee2ecf567d3720cb738c7c","slug":"report-on-four-in-case-of-murder-of-auto-driver-neither-cause-of-death-was-clear-nor-injury-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आटाे चालक की हत्या के मामले में चार पर रिपोर्ट, न मौत की वजह स्पष्ट हुई न मिली चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आटाे चालक की हत्या के मामले में चार पर रिपोर्ट, न मौत की वजह स्पष्ट हुई न मिली चोट
Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
सार
पनकी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक ऑटो चालक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि ही नहीं हुई है। न ही शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और न ही जहरीले पदार्थ से मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑटोे चालक सुजीत सिंह (30) की मौत की गुत्थी उलझ गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि ही नहीं हुई है। न ही शरीर पर चोट के निशान मिले। मौत की वजह स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित किया गया है।
पुलिस की जांच जहरीले पदार्थ से मौत होने की आशंका के बिंदु पर भी चल रही है। पनकी रतनपुर कालोनी निवासी सुजीत शनिवार दोपहर घर पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक उसने बताया था कि सवारी बैठाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिन्होंने उसको मारा पीटा है। इसके बाद वह घर से वापस चला गया था।
कुछ ही देर बाद रतनपुर टेंपो स्टैंड के पास उसका शव पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा तहरीर दी थी। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर छैय्या, शुक्ला, सांगड़ी व विशाल के खिलाफ मारपीट, धमकी व हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच की जा रही। फिलहाल अभी तक हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। इसलिए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। परिजन पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
काफी देर तक इधर उधर घूमता दिखा सुजीत
पुलिस ने जांच के दौरान सुजीत के घर से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। जिसमें सुजीत काफी देर तक इधर से उधर घूमता नजर आया। एक वृद्धा रहती हैं, जिनके घर में भी गया था। पुलिस पता कर रही है कि उस दौरान सुजीत से उनकी क्या बातचीत हुई थी।
एडीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपों के आधार पर जांच जारी है। इसके अलावा खुदकुशी के बिंदु पर भी तफ्तीश की जा रही है। तथ्यों का संकलन किया जा रहा है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।